Breaking

अन्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अन्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 जुलाई 2018

जुलाई 01, 2018

जानिए सोशल मीडिया के हीरो विकास मिश्रा से जुड़ी कुछ खास बातें।


पासपोर्ट मामले में पहले जिस विकास मिश्रा को मीडिया ने खलनायक साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, सोशल मीडिया ने पूरे मामले की सच्चाई उजागर करके उन्ही विकास मिश्रा को हीरो बना दिया।

विकास मिश्रा को करीब से जानने वाले लोग अच्छी तरह जानते हैं कि उनका जीवन एक खुली किताब की तरह है। उनके वाट्सअप प्रोफाइल के साथ पंक्ति 'सरलता ही जीवन का आधार है' उन्होंने खुद लिखी और उसे अपने जीवन में आत्मसात किया।

आईएएस बनने का सपना था।
मेधावी छात्र रहे विकास मिश्रा का सपना आइएएस-आइपीएस बनने का था। उनके बैच के साथी इस मुकाम तक पहुंच भी गए, 

पिता की मौत ने बदली राह
लेकिन पिता की मौत के बाद चार वर्ष तक कभी पेंट बेचकर तो कभी और छोटे काम करके विकास मिश्रा ने अपने कॅरियर की दिशा तय की। उन्होंने 750 रुपये की स्कालरशिप से लखनऊ के काल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई की। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से गणित से बीएससी व एमएससी की। 

पिछले 25 सालों में बेदाग रहा हैं रिकॉर्ड
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर ही रहे थे कि 1988 में पिता की मौत हो गई। चार वर्ष तक घर का खर्च चलाने के लिए छोटे-मोटे काम किए। 1992 में कस्टम व सेंट्रल एक्साइज में नौकरी मिल गई। यहां दस महीने काम करने के बाद विकास मिश्रा का कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में सफलता के बाद पासपोर्ट विभाग में चयन हो गया। इन 25 वर्ष के दौरान पासपोर्ट ग्रांट करने की उनकी कार्यकुशलता विभाग ने भी मानी।

गुरुवार, 23 नवंबर 2017

नवंबर 23, 2017

बस डायल कीजिये ये नंबर और सीधे आपके फ़ोन स्क्रीन पर पाइए बैंक एकाउंट की डिटेल्स।


आज हम आपको वो आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप किसी भी बैंक में अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं वो भी सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक नंबर डायल करके।

बैंकिंग को इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आसान बनाया जा रहा है। इसके अलावा अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर है तो आपको अपने अकाउंट से संबंधित हर सूचना बैंक उपलब्ध करवाती रहती है। हम मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग से आसानी से अपने बैंक के अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं, लेकिन इसके लिए हमारे पास एक्टिव इंटरनेट होना चाहिए, लेकिन जब हमारे पास एक्टिव इंटरनेट नहीं होता है तब हमारे पास दूसरा तरीका है बैंक के टॉल फ्री नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से कॉल करके भी बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं पर ये थोड़ा कठिन है।

जब आप पहली बार इस कोड को डायल करके अपनी डिटेल्स मांगेंगे तो कुछ डिटेल्स देनी पड़ेंगी जैसे बैंक का नाम, कार्ड नंबर आदि। इसके बाद जब भी बैंक डिटेल्स चैक करेंगे तो यह डिटेल्स नहीं देनी होंगी

Central Bank of India – * 99* 51#

India Overseas Bank – * 99* 52#

Oriental Bank of Commerce – * 99* 53#

ICICI Bank – * 99* 44#

AXIS Bank –* 99* 45#

State Bank of India – * 99* 41#

Punjab National Bank – * 99* 42#

Canara Bank – * 99* 46#

Bank Of India – * 99* 47#

Bank of Baroda – * 99* 48#

IDBI Bank –* 99* 49#

Union Bank of India – * 99* 50#

Allahabad Bank – * 99* 54#

HDFC Bank – * 99* 43#

Syndicate Bank – * 99* 55#

UCO Bank – * 99* 56#

Corporation Bank – * 99* 57#

Indian Bank – * 99* 58#

Andhra Bank – * 99* 59#

Bank of Maharashtra – * 99* 61#

United Bank of India – * 99* 63#

Vijaya Bank – * 99* 64#

Dena Bank – * 99* 65#

Yes Bank – * 99* 66#

Kotak Mahindra Bank – * 99* 68#

IndusInd Bank – * 99* 69#

Punjab and Sind Bank – * 99* 71#

Federal Bank – * 99* 72#

South Indian Bank – * 99* 74#

Karur Vysya Bank – * 99* 75#

Karnataka Bank – * 99* 76#

Tamilnad Mercantile Bank –* 99* 77#

DCB Bank – * 99* 78#

Ratnakar Bank – * 99* 79#

Nainital Bank – * 99* 80#

Janata Sahakari Bank – * 99* 81#

Mehsana Urban CoOperative Bank – * 99* 82#

NKGSB Bank – * 99* 83#

Saraswat Bank – * 99* 84#

Apna Sahakari Bank – * 99* 85#

Bhartiya Mahila Bank – * 99* 86#

Abhyudaya CoOperative Bank – * 99* 87#

Punjab & Maharashtra Cooperative Bank – * 99* 88#

Hasti CoOperative Bank – * 99* 89#

Gujarat State CoOperative Bank – * 99* 90#

Kalupur Commercial CoOperative Bank – * 99* 91#

Loading...

बुधवार, 22 नवंबर 2017

नवंबर 22, 2017

अगर आपके पास हैं 2 रुपये का ये सिक्का तो आप बन सकते हैं लखपति।


मंहगाई के इस दौर में भले ही 2 रुपये की कोई अहमियत न रह गई हो, लेकिन कुछ ऐसी भी कंडीशन है जिनमें आज भी आप दो रुपये से आप अपकी जिंदगी बदल सकती है. आज हम आपको इस विषय से जुड़ी कुछ जानकारियां देने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी लखपति बन सकते हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं 2 रुपये के कुछ दुर्लभ सिक्कों की, जिनसे आप लखपति बन सकते हैं. इन सिक्के के बदले आप को पांच लाख तक मिल सकते हैं.
दरअसल, अगर आपको पुराने नोट और सिक्‍के जुटाने शौक है तो आप भी लखपति बन सकते हैं. ऐसा सिर्फ हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा हो रहा है. भले ही आप भरोसा नहीं कर पा रहे हैं पर ऐसा सचमुच में हो रहा है. तो आइए आपको इसके बारे में विस्‍तार से बताते हैं.


2 रुपये के बदले मिले 3 लाख

हैदराबाद के व्‍यक्ति को मिले थे 3 लाख रुपए 1980 के दशक के सिक्‍के अमीर भारतीयों के बीच बहुत ही लोकप्रिय रहे हैं. कुछ दिन पहले ही हैदराबाद में एक पुराने 2 रुपए के सिक्‍के की नीलामी की गई, जिसमें उसे 3 लाख रुपए में खरीदा गया. हैदराबाद आर्ट गैलरी के बाहर नीलामी में एक आदमी रातों रात अमीर बन गया था.


मुंबई टकसाल के सिक्‍कों के है बहुत खरीददार

मुंबई टकसालों के सिक्‍के देश में बहुत लोकप्रिय हैं जिनमें डायमंड का निशान बना होता है. यदि आपके पास ऐसे निशान वाले सिक्‍के हैं तो आपको बहुत सारे खरीददार मिल सकते हैं और उनसे आप पैसे कमा सकते हैं.

Loading...

शनिवार, 31 दिसंबर 2016

दिसंबर 31, 2016

व्हाट्सएप पर नहाती हुई महिला से मांगी तस्वीर, लेकिन फोटो देखते ही हो गया हैरान



महिला के साथ सोशल मीडिया के जरिए छेड़छाड़ की घटना लगातार सामने आ रही है। इसी क्रम में एक नया मामला सामने आया। एक शख्स ने वॉट्सएप के जरिए महिला से बिना कपड़ों की फोटो देने की मांग की थी, जिसके बदले में महिला ने फिर फोटो भेजी उसे देखकर लड़का चौंक गया और तुरंत ही बाय बोल दिया।

एक शख्स महिला से वॉट्सएप पर चैट कर रहा था। महिला ने बताया कि वह बाथ ले रही है। दोनों के बीच नॉर्मल चैट शुरू हई। दोनों के बीच की बातचीत उस समय गर्मा गई जब लड़की ने जवाब दिया कि वह नहा रही है। जिसके बाद शख्स ने अपनी किस्मत आजमाने की सोची। पुरुष प्रशंसक ने महिला का जवाब आने के बाद उससे फोटो भेजने के लिए कहा। युवक को अंदाजा होगा महिला अपना बाथटब वाली फोटो भेजेगी। लेकिन उसे जो रिप्लाई मिला वह देखकर वह हैरान रह गया।


 महिला की फोटो देखकर उस शख्स ने तुरंत ही बाय बोल दिया।यह पोस्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आई थी। महिला ने उस शख्स की फोटो भेजी। फोटो में पानी महिला के मुंह तक था और उसके बाल पानी के कारण आगे आ गए थे जो कि मुंछों की तरह लग रहे थे।इसे अब तक 2,23,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूजर्स की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी आई। लोगों का कहना है कि उस आदमी को महिला के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करनी चाहिए था।

Loading...

loading...

रविवार, 11 सितंबर 2016

सितंबर 11, 2016

बिल गेट्स नहीं रहे विश्व के सबसे अमीर शख्स, इन्होने पछाड़ा बिल को


फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी सूचि के अनुसार, स्पेनिश व्यापारी और जारा के संस्थापक के अनुसार, Amancio ortego $78 अरब के नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गये है और बिल गेट्स भाग्य 77.4 बिलियन $ पर सेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
Amancio ortego के भले ही बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया हो लेकिन उनकी ये बढत कुछ ही समय टिक पाई, रिपोर्ट पब्लिश होने के लगभग 2 दिन बाद Inditex के शेयरों में मूल्यहास हुआ जिसकी वजह से उनकी net वर्थ में $400 बिलियन की कमी हुई.
loading...

रविवार, 4 सितंबर 2016

बुधवार, 31 अगस्त 2016

अगस्त 31, 2016

इस मशहूर नृत्यांगना के नाम सरकार जारी कर चुकी डाक टिकट, आज दो जून की रोटी को मोहताज !

tarabalgopal-28-1472408027

भरतनाट्यम व कथक की जिस नृत्यांगना के नाम पर सरकार 1962 में डाक टिकट जारी कर चुकी है, वह तारा गोपाल आज तंगहाली में जी रहीं हैं।


1960 में संसद में पेश किया था प्रोग्राम

तारा बालगोपाल देश की मशहूर नृत्यांगना रह चुकी हैं। उन्होंने 1960 में संसद में उन्होंने डांस पेश कर समां बांध दी थी। इसके बाद 1962 में तारा के सम्मान में भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया। तारा का नृत्य शौक था। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी कॉलेज में अंग्रेजी की रीडर रहीं।

कॉलेज ने नहीं किया भुगतान

तारा बालगोपाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जिस राजधानी कॉलेज में अध्यापन किया, जब वे रिटायर हुईं तो एक पैसे का भुगतना नहीं हुआ। न ही कॉलेज की ओर से पेंशन पास की गई।

तारा बालगोपाल की कोई संतान नहीं हैं जिससे बुढ़ापे में जीविका के लिए पैसे का कोई साधन न होने से तंगहाली बढ़ती गई। 2010 तक पति साथ रहे तो किसी तरह से जिंदगी चलती रही। मगर पति की मौत के बाद वह तनहा हो गईं। जिससे अब दो जून की रोटी भी किसी तरह नसीब हो रही है।

फेसबुक पर नृत्यांगना तारा बाल गोपाल के लिए #Help Tara Balgopal to Dance Again के नाम से ग्रुप बनाया गया। इसमें लगभग 8 लाख रुपए जमा हुए, जिसके जरिए तारा बाल गोपाल के घर का रेनोवेशन कराया गया और उनके लिए खाने- पीने के लिए इंतज़ाम किया गया। इसके साथ ही उनकी देखभाल के लिए बीना नाम की लड़की को भी रखा गया है।

नृत्यांगना तारा बाल गोपाल अंत में कहती हैं,"मैं भिखारी नहीं हूं बल्कि अपने हक की लड़ाई लड़ रही हूं।"
loading...

शुक्रवार, 19 अगस्त 2016

अगस्त 19, 2016

जाने- कौनसे फ़ोन और किस ब्रांड की घडी का इस्तेमाल करते हैं पीएम मोदी


विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी को ये मोबाइल और इस ब्रांड की घडिया काफी पसंद हैं..


मोबाइल- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्सर आपने अपने स्मार्टफोन से सेल्फी लेते हुए देखा होगा। मोदी आईफोन 5 एवं 6 इस्तेमाल करते हैं! इस फोन के साथ अक्‍सर सेल्‍फी लेते दिखाई पड़ते हैं!


घड़ी- पीएम मोदी मोवेदो ब्रांड की घड़ि‍यां पहनना पंसद करते हैं। मोवेदो अमेरि‍कन ब्रांड है। इसकी शुरुआत स्विट्जरलैंड में हुई थी। भारत में इस ब्रांड की घड़ि‍यों की कीमत 38 हजार से 1.9 लाख के बीच में हैं...
loading...

गुरुवार, 18 अगस्त 2016

अगस्त 18, 2016

जाने पीएम मोदी की सुरक्षा करने वाली दुनिया की सबसे खतरनाक कमांडो फ़ोर्स के बारे मैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को कितना खतरा है इस बात को हम सब भलीभाँती जानतें हैं। हर दिन पीएम की जान को खतरा इस बात की जानकरी खबरों के माध्यम से हमे मिलती है। लेकिन क्या आप जानतें है, जो जानकारी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से पीएम मोदी के विशेष सुरक्षा सलाहकारों को मिलती है उसके बाद उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी जो संभालते है उन्हें कहा जाता एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) इसके कमांडो इतने तेज होते है कि पलक झपकते ही हालात से निपटें में उस्ताद होते हैं।
spg

1- एसपीजी के जवान आधुनिक हथियार से रहतें है लैस, इनके पास FNF-2000 असॉल्ट राइफल, ऑटोमैटिक गन और इनके पास 17 एम नामक खतरनाक पिस्टल होती है। 

2– हर किसी की गतविधि पर नजर रखने के लिए एसपीजी के जवान एक विशेष चश्में को पहनते हैं इस चश्में को इस तरह से बनाया जाता है की हमले के वक्त वो आसानी से देख सकतें हैं।

3- एसपीजी के जवानों के शारीर पर सबसे हल्का और मजबूत बुलेटप्रूफ जैकेट होता है। अचानक गोलीबारी के दौरान पीएम की रक्षा के लिए दुश्मन के आगे खड़े हो जातें हैं और पलक झपकते ही दुश्मन को गोलियों से भुन डालते हैं।

4- एसपीजी के जवान हमेसा एल्बो गार्ड और जो जूता पहनते हैं वो जमनी पर फिसलता नही यहीं नही इनके हात में एक विशेष दस्ताना आप ने देखा होगा। इस दस्ताने के कारण उनके हाथ से हथियार फिसलता नही और उन्हें चोट नही लगती है।

5- बिना हथियार के भी एसपीजी के जवान कईयों पर भारी पडतें हैं इन्हें ट्रेनिंग के दौरान मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। एसपीजी के जवान हर मुसीबत में अपने वचन को हमेशा निभातें है।

6- पीएम के काफिले के दौरान सड़क के चप्पे चप्पे पर इनकी नजर होती है इसके अलावा पीएम की यात्रा से पहले ही वहां की मुसीबतों से निपटने जगह की पूरी जानकरी लेकर तैयार रहतें हैं।
loading...

शुक्रवार, 12 अगस्त 2016

अगस्त 12, 2016

4 साल के इस बच्चे की बल्लेबाजी देख हैरान रह जायेंगे आप, देखे विडियो

नई दिल्ली. नई दिल्ली में नेताजी सुभाषचंद्र स्टेडियम में शाम को 4 बजते बजते एक क्रिकेटर को प्रैक्टिस करते देखने के लिए भीड़ जुटने लग जाती हैं। उस क्रिकेटर का नाम हैं शायान जमाल,शायान के पिता कहते हैं कि जब भी टीवी पर क्रिकेट मैच आता है तो शायान उसके सामने पूरा दिन बिता देता है।


शायान जमाल की उम्र केवल 4 साल हैं लेकिन उनके शॉट उनकी उम्र से 2 गुणा उम्र के बच्चो को भी मात देते हैं.. भीड़ चौंकने वाली नजरों से जमाल के शॉट देखती रहती है।

शायान को कोचिंग दे रहे हैं उनके 40 वर्षीय पिता अरशद जमाल।वे बताते हैं कि शायान के पैदा होने के डेढ़ वर्ष बाद ही हमें उसकी क्रिकेट के प्रति रुचि का पता चलने लगा। वह कार और अन्य खिलौने छोड़कर बल्ले से खेलता था।मैंने पाया कि वह आराम से ढाई से तीन घंटे क्रिकेट खेलने के बाद भी थकता नहीं है। खेल में रुचि दिखाने के साथ ही और खेलने की भी बोलता है। फिर मैं इसे जसोला स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स लेकर आया और खुद ही इसे कोचिंग देना शुरू की।शायान के पिता खुद भी क्लब स्तर तक क्रिकेट खेल चुके हैं..
आप भी देखिये शायान का ये विडियो..


loading...

शनिवार, 30 जुलाई 2016

जुलाई 30, 2016

केजरीवाल ने 24 घंटों से नहीं लिया मोदी का नाम , घबराई बीवी ने डॉक्टर को बुलाया !

मच्छर काटने से लेकर दूध फटने तक का आरोप मोदी पर लगाने वाले केजरीवाल ने जब 24 घंटो से मोदी का नाम नहीं लिया और उनपर कोई आरोप नहीं लगाएं तो उनकी पत्नी ने घबरा कर डॉक्टर को घर बुलाया .

घर आ कर डॉक्टर ने केजरीवाल का चेकअप किया और कहा – मैडम, आप बेवजह ही परेशान हो रही है .. CM साहब बिलकुल ठीक हैं . उन्हें ना तो बुखार है , ना सर्दी -जुकाम और तो और उनकी खांसी भी बंद है आज कल .’

तो श्रीमती केजरीवाल ने रोते हुए कहा -अरे ! सर्दी -जुकाम , बुखार , खांसी, होता तो मैं निश्चिंत रहती … लेकिन इन्होने पिछले 24 घंटो से मोदी जी का नाम लेकर उनपर कोई आरोप नहीं लगाया. मुझे बहुत चिंता हो रही है . डॉक्टर साहब मेरा जी बहुत घबरा रहा है , इन्हें क्या हुआ है ?

CM के बीमार होने की खबर मीडिया में फैलते ही केजरीवाल के घर के बाहर मिडिया कर्मियों की भारी भीड़ जमा हो गयी .श्रीमती केजरीवाल के मुताबिक़ केजरीवाल जी ने मोदी जी का नाम आखिरी बार गुरुवार को शाम 4 बजे लिया था . मोदी जी का नाम लेने की उनके आदत को देखते हुए अगले दिन शुक्रवार 12 बजे तक उन्हें मोदी जी का नाम लेकर नया आरोप लगा देना चाहिए था .

लेकिन जब दोपहर के 2 बजे तक भी उन्होंने मोदी जी का नाम लेकर कोई नया आरोप नहीं लगाया तो मुझे लगा की आज शुक्रवार है तो हो सकता है कोई फिल्म देख रहे हों . लेकिन जब शाम को 6 बजे तक भी उन्होंने मोदी जी का नाम लेकर कोई आरोप नहीं लगाए तो मारे चिंता के मेरे हाँथ -पाँव फूल गए और मैंने जल्दी से डॉक्टर को बुलाया .डॉक्टर के मुताबिक़ ऐसी कोई बिमारी या लक्षण अभी तक दुनिया में किसी इंसान में नहीं पाए गए हैं . इसलिए हम समझ नहीं पा रहे की उन्हें क्या हुआ है … मैंने अमेरिका से अपने एक डॉक्टर दोस्त को बुलाया है . वो आकर इस मामले पर रिसर्च करेगा . तब तक आप उन्हें मोदी जी से जुडी चीजों के आस-पास रखें . उनके आस-पास का माहौल मोदी-मय कर दें . हो सकता है अपने चारो तरफ मोदी जी को देख कर उनके मुंह से मोदी जी का नाम निकल आये .

केजरीवाल के इस हालत के बारे में सुनकर मोदी और कुछ केन्द्रीय मंत्री केजरीवाल का हाल-चाल जानने और उनकी बीवी को ढाढस बंधाने उनके घर जाने वाले हैं !


नोट- ये खबर केवल मनोरंजन के उद्देश्य से लिखी गयी हैं,इसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं हैं,साथ ही किसी की भावना को आहत करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं हैं..
loading...

शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

जुलाई 29, 2016

मौत के 10 घंटे बाद वापस जिन्दा हुई वृद्ध महिला,बताया मौत के बाद का पूरा घटनाक्रम




उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर की इस महिला के परिवार वालों की बातें सुनेंगे तो आप सोचने पर विवश हो जाएंगे.

ये हैं पूरा मामला 


यह महिला खुर्जा के बगराई गांव की रहने वाली है. लंबे समय से बुखार से पीड़ित कैला देवी ने 25 जुलाई की सुबह दम तोड़ दिया.घरवालों का कहना है कि 25 जुलाई को 90 साल की इस महिला की मौत हो गई थी. घर वाले उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी करीब 10 घंटे बाद वह जिंदा हो गई. महिला का दावा है कि यमराज खुद उसे दोबारा पृथवी पर छोड़कर गए हैं..

बताया मौत के बाद का पूरा घटनाक्रम 


कैलादेवी के दावे को हम पुख्ता नहीं करते, लेकिन गांव के सैकड़ों लोगों ने कैला देवी को मरे हुए देखा और फिर जिंदा देखा. यकीन कीजिए या न कीजिए, लेकिन कैला देवी का दावा है कि वह मर चुकी थी. उनके पास चार लोग आये जिनमें से एक की दाड़ी थी. कागजों का लेखा-जोखा भी देखा गया. फिर बताया गया कि इसे जीने दो. इसका वक्त बाकी है.कैलादेवी कहती है कि वह यमराज थे. यमराज यानी मौत के देवता. लोग इसे मजाक मानेगे, लेकिन गांव के लोग सच मान रहे हैं क्योंकि उन्होंने कैला देवी को शव-शैय्या पर पड़े देखा था और फिर उन्हें जिंदा भी देख रहे हैं.
loading...

गुरुवार, 28 जुलाई 2016

जुलाई 28, 2016

क्या आप जानते हैं सुपरस्टार रजनीकांत भी हैं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक !


भले ही रजनीकांत के इस देश में करोड़ो फैन हैं लेकिन रजनी खुद प्रधानमन्त्री मोदी के बहुत बड़े फैन है जी हाँ ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्यूंकि रजनीकांत ट्विटर पर केवल दो ही लोगो को follow करते हैं जिनमे से एक हैं अमिताभ बच्चन और दुसरे हैं नरेन्द्र मोदी..

ट्विटर पर एक्टिव हुए रजनीकांत को 3 साल से ज्यादा हो चुके हैं..इनके अलावा रजनीकांत किसी भी व्यक्ति को follow नहीं करते हैं हालांकि रजनी ट्विटर पर कुल 19 अकाउंट को follow करते हैं लेकिन उनमे से 2 ही अकाउंट व्यक्तियों के हैं, बाकी सभी अकाउंट न्यूज़ चेनलो के हैं

loading...

मंगलवार, 19 जुलाई 2016

जुलाई 19, 2016

इस लड़के ने हैक कर डाली एयर इंडिया की वेबसाइट,फ्री में घूमता रहा देश.


घूमने के शौकीन तो बहुत सुने होंगे, लेकिन जोधपुर के अनितेश गिरि गोश्वामी पर तो घूमने का ऐसा भूत चढ़ा कि वह अपराधी बन गया। वह भी साइबर क्रिमिनल। मात्र 23 साल के आईटी एक्सपर्ट बीसीए डिग्रीधारी इस नौजवान ने पहले किंगफिशर और एयर इंडिया जैसी बड़ी एयरलाइन कंपनियों में नौकरी (अनुबंध पर) की।


कैसे फ्री में घूमता रहा देश...


अनितेश ने पहले टिकट बुक होने की सारी बारीकियां समझीं, फिर एयर इंडिया की साइट में सेंधमारी कर सैकड़ों टिकट बनाईं।कुछ टिकट से वह खुद घूमा और बाकी टूर ऑपरेटरों बेच दीं ताकि घूमने के अन्य खर्च निकल सकें।उसने अलग-अलग टूर श्रीनगर, लेह, लद्दाख, जम्मू के किए। अंतत: दिल्ली की साइबर क्राइम सेल (एनफोर्समेंट ऑफेंस विंग) ने 15 जुलाई को जयपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया।साइबर सेल के अनुसार अनितेश काफी समय से उनके सर्विलांस पर था। लेकिन वह बार-बार ठिकाना बदल देता था।जयपुर से सूचना मिली कि वह निर्माण नगर में है। सेल ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से एक लैपटॉप, कई मोबाइल और एयर इंडिया से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए।सेल के इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह का कहना है कि आरोपी अब तक सैकड़ों टिकट बनाकर बेचने की जानकारी है। हम उन एजेंट्स से भी पूछताछ करेंगे।

ऐसे बना आईटी एक्सपर्ट से साइबर क्रिमिनल


पुणे से बीसीए किया, वहीं ट्रैवल एजेंसी में नौकरी की। यहां उसे ऑनलाइन एयर ट्रैवलिंग और टिकट खरीदने-बेचने की जानकारी हुई।पुणे में किंगफिशर में टिकटिंग एक्जिक्यूटिव के रूप में काम किया। यहीं टिकिटिंग के टैक्ट सीखे।जोधपुर में एयर इंडिया में 24 दिसंबर 2011 से 2 जून 2012 तक काम किया। यहां लॉयल्टी प्वाइंट्स सिस्टम की बारीकिया समझीं।2 जून 2012 को नौकरी छोड़ने के 16 दिन बाद जम्मू गया। फिर लगातार लेह, लद्दाख, मुंबई, पुणे घूमने गया।

रविवार, 17 जुलाई 2016

जुलाई 17, 2016

मिसाल- ट्रेनी आईएएस ने दिया सरकारी अस्पताल में दिया बेटी को जन्म


मुजफ्फरनगर. भारत में एक चलन चल पड़ा हैं की हम सरकारी सुविधाओ को नीचा आंकने लगे हैं,सरकारी अस्पतालों में इलाज करने से भी लोग कतराते हैं लेकिन इस महिला आईपीएस ने एक ऐसी पहल की हैं जो सच में काबिले तारीफ़ हैं

जिले में तैनात ट्रेनी आईपीएस अधिकारी प्रियंका निरंजन राजकीय जिला चिकित्सालय में बेटी को जन्म देकर मिसाल कायम की है। उन्होंने राजकीय जिला चिकित्सालय में बेटी को जन्म देकर समाज में एक संदेश देने का काम किया है।दरअसल, लोग सरकारी अस्पतालों में कभी सुविधाओं का टोटा तो कभी दवाई ना मिलना जैसे बहाने बनाकर प्राइवेट अस्पतालों को तवज्जो देते हैं, लेकिन मुज़फ्फरनगर की तहसील खतौली में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहीं महिला आईएएस अधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय जिला चिकित्सालय में बेटी को जन्म देकर समाज में एक संदेश देने का काम किया है। लोगों का मानना है कि सरकारी अस्पतालों में केवल गरीब ही इलाज कराते हैं, लेकिन तमाम तरह की सुख सुविधा से संपन्न प्रियंका ने पहले ही सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने का फैसला कर लिया था।


प्रियंका के पति मनीष सिंह भी आईपीएस अधिकारी हैं। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक प्रशिक्षित व तजुर्बेकार हैं। सरकारी अस्पतालों में प्रसव की आवश्यकता अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। जिला राजकीय महिला चिकित्सालय में पत्नी का प्रसव कराकर हमने यही संदेश देने का प्रयास किया है कि इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ही बेहतर हैं।

गुरुवार, 14 जुलाई 2016

जुलाई 14, 2016

शर्ट के बटन पुरुषो के होते हैं दाई तरफ, जबकि महिलाओं के बायीं तरफ,इसके पीछे हैं रोचक कारण..

 

पुरुषों की शर्ट के बटन हमेशा दाईं जबकि महिलाओं की शर्ट के बटन हमेशा बाईं ओर लगे होते हैं। क्या आप जानते हैं कि वास्तव में ऐसा क्यों होता है। क्या इसके पीछे कोई दिनचर्या से जुड़ा कारण है या शारीरिक बनावट से जुड़ा कोई कारण है या कोई ऐतिहासिक कारण है। जानिये, इसके पीछे अब तक क्या-क्या तर्क दिये गये हैं।

पहला तर्क

पुरुषों को बटन बंद करने या खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। जबकि महिलाओं को साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं।

दूसरा तर्क

कहा जाता है कि पहले आदमी अपने कपड़े खुद पहनते थे, जबकि महिलाएं कपड़े खुद नहीं पहनती थीं। उस समय अधिकांश लोग दाहिने हाथ से काम करते थे, सामने खड़े होकर बटन लगाने में दिक्कत ना हो इसलिये महिलाओं के कपड़ों के बटन बाईं ओर लगाए जाते थे।

तीसरा तर्क

पहले महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में कई विभिन्नताएं होती थी, लेकिन अब काफी समानता आ गई है, इसलिए महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में थोड़ा अंतर रखने के लिए भी ऐसा किया जाने लगा।

चौथा तर्क

कुछ इतिहास से जुड़े तथ्यों के मुताबिक महिलाओं के कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने का आदेश नेपोलियन बोनापार्ट ने दिया था। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि नेपोलियन एक खास अदा में हमेशा अपना एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे, लेकिन महिलाएं इसका मजाक बनाने लगी थी। जब ये बात नेपोलियन को पता चली तो उन्होंने महिलाओं को रोकने के लिये कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने लिये के आदेश दे दिए।

सोमवार, 11 जुलाई 2016

जुलाई 11, 2016

भूत प्रेतों पर रिसर्च करने वाले गौरव तिवारी की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत।



भूतों पर रिसर्च करने वाले गौरव तिवारी की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गयी।इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी के फाउंडर और सीईओ गौरव तिवारी की रहस्यमयी मौत हो गई। वह 7 जुलाई को अपने द्वारका स्थित घर पर मृत पाए गए। पुलिस जांच में जुटी है और मौत के सही-सही कारणों का अभी तक भी पता नहीं चल पाया।

परिजनों ने बताया की गौरव बाथरूम में थे तभी अचानक से एक तेज आवाज सुनाई दी।जाकर देखने पर गौरव बेहोशी की हालात में फर्श पर गिरे मिले, अस्पताल में गौरव को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

गौरव की पत्नी ने बताया की गौरव ने कुछ दिनों पहले कहा था की कोई ताकत उन्हें अपनी और खींच रही हैं, लेकिन गौरव की पत्नी ने इस बात को ये सोचकर ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया की काम के दबाब की वजह से गौरव को ऐसा महसूस हो रहा होगा।

गौरव उस समय सुर्ख़ियों में आये जब उन्होंने भूतियां जगहों पर रात में अपनी टीम के साथ रूककर लोगो में जागरूकता लाने का कार्य किया।

मंगलवार, 5 जुलाई 2016

जुलाई 05, 2016

बड़ा खुलासा,ढाका हमलो की सोच के पीछे था एक भारतीय!



मीडिया में चल रही रिपोर्टो के अनुसार ढाका में हुए आतंकी हमले को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। हमला करने वाला आतंकी भारतीय से प्रभावित बताए जा रहे हैं। इनमें से एक मुंबई के रहने वाले फेमस इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नायक हैं, मुस्लिम गुरु जाकिर नायक (50) डॉक्टर हैं, जिनकी ख्याति बतौर नॉन इस्लामिक धर्मो के विरोधक की बनी हुई हैं... पूरे विश्व में है। 


पीस टीवी पर अपने धार्मिक कार्यक्रमों की वजह से जाकिर बांग्लादेश में भी काफी लोकप्रिय हैं। जाकिर ने मुंबई में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की थी और 2003 के मुलुंड ट्रेन ब्लास्ट के बाद मुंबई पुलिस की रेडार पर आए थे ब्रिटेन के साथ ही कनाडा और मलयेशिया ने भी उनके प्रवेश को प्रतिबंधित किया था। 

रविवार, 3 जुलाई 2016

जुलाई 03, 2016

गाय ने बचा ली इनकी जिंदगी


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में रहने वाली मंजू के परिवार का गुजारा जिस गाय के दूध से होता था उसी गाय ने मंजू की जान बचाई।
 वह गाय की टांगों की बीच में फंसी थी जिस वजह से वह सुरक्षित रह पाई। हादसे में गाय की तो मौत हो गई पर गाय की वजह से ही मंजू को जिंदगी मिली। मंजू को 10 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाला गया।
गाय ने बचाई जान: मंजू ने बताया कि उस दिन सुबह करीब 6 बजे वह गाय का दूध निकालने गई थी। अचानक से क्या हुआ कुछ समझ ही नहीं आया। उस वक्त मोहन और तीनों बच्चे सो रहे थे। अचानक पूरा घर जमींदोज हो गया। मोहन, सुनीता और विनोद को करीब दो घंटे बाद गांव वालों ने मलबे से निकाल लिया। लेकिन मंजू मलबे में दबकर काफी नीचे पहुंच गई थी।

करीब 10 घंटे बाद असम रेजिमेंट की टीम ने जब मलबे पर जिंदगी के निशान ढूंढने की कोशिश की तो मंजू को जिंदा पाया। वह गाय की टांगों के बीच में फंसी पड़ी थी और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत दल के सदस्यों ने बताया कि अगर मंजू गाय के बीच फंसी नहीं होती तो उनका जिंदा बचना मुश्किल था।

शनिवार, 2 जुलाई 2016

जुलाई 02, 2016

अगर आप भी करते हैं CFL का प्रयोग तो ये जानकारी आपके बहुत काम की हैं...



यह तस्वीर कनाडा के रहने वाले स्मिथ की है जिनका पैर अब काटा जाना है। इन्हें CFL बल्ब का इस्तेमाल या यूँ कहें कि इस्तेमाल में की गई लापरवाही बहुत भारी पड़ी।


यह तो हम सब जानते हैं कि CFL बल्ब कितनी बिजली बचाते हैं लेकिन ज़्यादातर लोग यह नहीं जानते कि इन बल्बों में पारा पाया जाता है जो कि शरीर में चले जाने पर बहुत ही घातक साबित होता है। स्मिथ ने ऐसे ही एक बल्ब के ठन्डे होने का इंतज़ार नहीं किया और उसे होल्डर से निकालकर बदलने की कोशिश करते हुए उसे ज़मीन पर गिरा दिया। ज़मीन पर गिरते ही बल्ब टूट गया और कांच के टुकड़े बिखर गए। स्मिथ नंगे पैर थे और अंधेरे में उनका पैर कांच के एक टुकड़े पर पड़ गया और बल्ब में उपस्थित पारा घाव के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर गया। उन्हें 2 महीने में ICU में रखा गया और अब उन्हें अपने पैर को खो देने का डर है।

CFL के संबंध में पारा ही एक ख़तरा नहीं है, कई और भी मसले हैं, लेकिन उसके बारे में स्वास्थ्य संजीवनी पर फ़िर कभी चर्चा करेंगे, आज जानना ज़रूरी है कि CFL के टूट जाने पर क्या करें-

1) कभी भी तुरंत CFL ना बदलें। उसके ठन्डे होने का इंतज़ार करें।
2) CFL टूट जाने पर तुरंत कमरे से निकल जाएं, ध्यान रखें कि पैर कांच के टुकड़े पर ना पड़ जाए।
3) पंखे एसी इत्यादि बंद कर दें जिससे पारा फैल ना सके।
4) कम से कम १५-२० मिनट बाद कमरे में प्रवेश करके टूटे हुए कांच को साफ़ करें। पंखा बंद रखें और मुंह को ढक कर रखें, दस्ताने पहने और कार्डबोर्ड की मदद से कांच समेटें, झाड़ू का इस्तेमाल ना करें क्यूंकि इससे पारे के फ़ैलने का डर रहता है। कांच के बारीक कण टेप की मदद से चिपका कर साफ़ करें।
5) कचरा फेंकने के बाद साबुन से हाथ धोना ना भूलें।
6) यदि कारणवश चोट लग जाए तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं और उसे चोट के बारे में सारी जानकारी दें।
सीसे और आर्सेनिक से भी कहीं अधिक ज़हरीला और घातक पारा होता है। इसलिए CFL का प्रयोग करते समय बहुत सावधानी रखें।

इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें तथा अपने परिचितों को भी बताएं ताकि कोई अन्य ऐसी दुर्घटना के चपेट में ना आए।