Breaking

बुधवार, 11 जुलाई 2018

धर्मनगरी अयोध्या की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार लेगी बड़ा फैसला।


विभिन्न मीडिया में चल रही ख़बरो के अनुसार योगी सरकार जल्द ही अयोध्या में रह रहे साधु संतों का वेरिफिकेशन करवा सकती हैं।

इसलिए जरूरी हैं अयोध्या में साधुओं का सत्यापन।
अयोध्या राम जन्मभूमि विवादित स्थल होने की वजह से सुरक्षा के लिहाज से हमेशा संवेदनशील रहा है। राम नगरी में देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी साधूवेश धारी भगवान के दर्शन करने आते हैं और यहां के मठों मंदिरों में बस जाते हैं। जिनकी विश्वसनियता की जांच कर पाना मुश्किल था। इस चुनौती को देखते हुए प्रशासन बाहर से आकर बसने वाले इन साधुओं और संतों पर नजर बनाए रखेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें