Breaking

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

रूस करेगा भारत की सबसे बड़ी दुश्मन की सेना को मजबूत! दोनों मिलकर करेंगे जॉइंट आर्मी एक्सरसाइज



भारत का पुराना मित्र रूस अब पाकिस्तानी सेना को मदद करने जा रहा हैं,दोनों देशो की सेनाए जल्द ही जॉइंट आर्मी एक्सरसाइज करेंगी.

मास्को में पाकिस्तान के राजदूत काजी खलीलुल्लाह ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया दोनों देशों के सैनिक संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन ‘फ्रेंडशिप-2016’ नाम से किया जायेगा,दोनों देशो के 200 सैनिक इसमें हिस्सा लेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को प्रदर्शित करता है।

हालांकि, उन्होंने इस युद्धाभ्यास की प्रकृति या तारीख के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।खलीलुल्लाह ने पिछले सप्ताह एक रूसी समाचार एजेंसी को कहा था, ‘यह निश्चित तौर पर दोनों पक्षों द्वारा रक्षा एवं सैन्य-तकनीकी सहयोग को विस्तार देने की इच्छा दर्शाता है।’

भारत और रूस के संबंध हमेशा से ही अच्छे रहे हैं ऐसे में भारत की सबसे बड़ी दुश्मन सेना को यदि रूस किसी भी तरह की मदद करता हैं तो ये जरुर भारत की टेंशन बढ़ाएगा.
loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें