Breaking

शनिवार, 13 अगस्त 2016

चीन और पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं भारत की ये मिसाइल,जानिये इसकी खूबियाँ



दिल्ली- दुश्मनों के भावी खतरों को देखते हुए भारत लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा हैं,हालांकि भारत अपनी ताकत किसी देश पर हमला करने के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहा हैं..


भारत ने कुछ समय पहले ओडिशा के बालासोर तट से अपने सर्वाधिक सक्षम प्रक्षेपास्त्र 'अग्नि-5' का पहला कैनिस्टर आधारित परीक्षण सफलतापूर्वक करके पूरी दुनिया को चौका दिया,अग्नि-5 भारत का पहला अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है, जो 5,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है।अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन के बाद भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश है, जिसके पास अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है।

यह एक टन का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और 20 मिनट में 5,000 किमी की दूरी तय कर सकती है। चीन और पाकिस्तान समेत यूरोप के सभी ठिकाने इस मिसाइल की पहुंच में है।

भारत के पास 'अग्नि' शृंखला के तहत 700 किलोमीटर मारक क्षमता वाली 'अग्नि-1', 2,000 किलोमीटर रेंज की 'अग्नि-2' और 2,500 से 3,500 किलोमीटर तथा ज्यादा रेंज वाली 'अग्नि 3' और 'अग्नि 4' मिसाइल है। कुछ और प्रयोगों के बाद 'अग्नि-5' को भी सेवा में शामिल कर लिया जाएगा।
loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें