![]() |
सोर्स |
विवादित बयानों के लिए मशहूर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से एक विवादित ब्यान दिया हैं,भोपाल में एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मेरे गांव की मस्जिद में मंदिर से भी ज्यादा आवाज आती है कि खुदा नींद की गोली भी खाकर सोया हो तो भी उठ जाए। साथ ही सिंह ने ये भी कहा कि भारत मे एक कानून बनना चाहिए, जो हिन्दू ,मुसलमान, ईसाई सभी पर लागू हों। उन्होंने कहाकि
बदल रही है देश की डेमोग्राफी ...
गिरिराज सिंह ने भारत में हिन्दुओ कि घटती हुई आबादी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश में राष्ट्रवाद एक अलग खतरे से जूझ रहा है। देश का डेमोग्राफी बदल गया है। पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी एक प्रतिशत बची है। भारत में मुस्लिम 20 प्रतिशत हो गए हैं। हिन्दू की आबादी 72 फीसदी बची है, जहां हिंदुओं की संख्या घटी है, वहां सामाजिक समरसता खत्म हो गयी है। मुस्लिम आबादी 1949 में 8 फीसदी थी। अब बढ़कर 20 प्रतिशत हो गयी है। हिन्दू 80 प्रतिशत से 72 फीसदी हो गयी है। यदि देश के प्रधानमंत्री नेहरू न होते और वल्लभ भाई पटेल होते तो आज पीओके नहीं होता। हम सांपों को दूध पिला रहे है, क्योंकि हमारे संस्कार में सर्वे भवंतु सु खिन: का भाव है। मंदिर बन रहा है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन अपने घर में कोई कुछ करे, इस पर बंदिश नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें