प्रतीकात्मक फोटो |
राजौरी-पुंछ रेंज के डीआइजी जानी विलियम्स ने कहा कि विस्फोट किसका हुआ है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। प्राथमिक जांच में यह देसी बम लग रहा है। वहीं चश्मदीदों का कहना है गोल सी चीज आई जो जमीन पर आकर फट गई।
देर शाम करीब आठ बजे श्रद्धालु कॉलेज ग्राउंड से लंगर खाकर दशनामी अखाड़ा व अन्य स्थानों पर विश्राम के लिए जा रहे थे। जैसे ही यात्री दशनामी अखाड़े के बाहर पहुंचे, उसी समय ग्रेनेड से हमला किया गया। धमाके की आवाज से अफरातफरी फैल गई। मौके पर पहुंची सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। अधिकतर घायलों के शरीर में छर्रे लगे हुए हैं।घायलों में की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
loading...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें