एक बार फिर पाकिस्तान और चीन की नापाक दोस्ती की तस्वीरें सामने आई हैं। चीन और पाकिस्तान दोनों साथ मिलकर POK में गश्त कर भारत को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं.
चीन के शिनजियांग प्रांत में दोनों देशों के जवानों की संयुक्त गश्त लगाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और चीन के शिनचियांग को जोड़ने वाले सीमा की हैं।इन तस्वीरों से एक बार फिर साफ हो गया है कि चीन और पाकिस्तान पीओके में साझा ऑपरेशन्स चला रहे हैं।हालांकि चीनी मीडिया के मुताबिक शिनजियांग प्रांत में उइगर विद्रोहियों के आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसके चलते दोनों देशों की सेनाओं ने यहां संयुक्त पेट्रोलिंग की। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।
वो कहते रहे हैं कि उनकी दोस्ती पहले से गहरी है और माउंट एवरेस्ट से ऊंची है।हालांकि पाकिस्तान ने पाक अधिकृत कश्मीर में चीनी सैनिकों की मौजूदगी की खबरों को खारिज कर दिया है।सीमा विवाद में चीन तीसरा पक्ष है। जहां तक चीनी मौजूदगी का सवाल है, भारत लगातार इस मामले को लेकर चिंता जताता रहा है।
पीओके और चीन की सीमा पर पाकिस्तानी फौज और चीन की फौज की ये पेट्रोलिंग भारत के लिए किसी अलर्ट से कम नहीं है।पाकिस्तानी सेना के साथ पेट्रोलिंग कर रही दूसरी सेना चीन की पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) रेजीमेंट है। ये पेट्रोलिंग उस वक्त की गई है जब खबरें आ रही थी कि कुछ चीनी जवान आईएस में भर्ती हो गए हैं।
न्यू अमेरिकन फाउंडेशन के अनुसार स्थानीय मीडिया का कहना है कि कई विदेशियों को आईएसआईएस में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों को सड़क, रेल मार्ग से भी जोड़ा जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें