Breaking

गुरुवार, 30 जून 2016

जिनके बलिदान के कारण कश्मीर आज भारत का हिस्सा हैं,जानिये प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के बारे में...

source


युद्ध के दौरान मेजर सोमनाथ का आखिरी रेडियो सन्देश था “मैं एक इंच पीछे नहीं हटूंगा और तब तक लड़ता रहूंगा, जब तक कि मेरे पास आखिरी जवान और आखिरी गोली है।”


वर्ष 1947 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहले युद्ध के दौरान कबाइली घुसपैठिए पाकिस्तान फौज की मदद से श्रीनगर के नज़दीक पहुंच गए थे। वह कश्मीर के एक विशाल हिस्से में सेंध लगाते हुए श्रीनगर तक आए थे।
उस वक़्त मेजर सोमनाथ ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी आखिरी सांस तक उन घुसपैठियों को रोके रखा था। 


मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी मेजर सोमनाथ 3 नवंबर, 1947 को अगर अपनी डेल्टा कंपनी के 50 जवानों की ब्रिगेड के साथ सही वक़्त पर श्रीनगर एयरपोर्ट से लगे टीले पर नहीं पहुंचते, तो भारत का नक्शा कुछ और हो सकता था।

भारतीय सेना की चार कुमाऊं, दो इन्फैन्ट्री बटालियन और एक सिख बटालियन का पहली टुकड़ी के तौर पर चयन किया गया था। मेजर सोमनाथ शर्मा कुमाऊं रेजिमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी के कंपनी कमांडर थे। भारतीय सेना की पहली टुकड़ी 27 अक्टूबर 1947 को श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंची थी।

हाथ टूट जाने के बावजूद भी युद्ध किया....

युद्ध के दौरान मेजर सोमनाथ का बायां हाथ टूट गया था और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन जब उन्हें पता चला कि युद्ध के लिए चार कुमाऊं बटालियन कश्मीर के लिए रवाना हो रही है, तो वह अस्पताल से भागकर एयरपोर्ट पहुंचे और युद्ध के लिए गई सेना की कूच में शामिल हो गए। उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट की चौकसी का ज़िम्मा सौपा गया था।

वहीं दूसरी ओर हज़ारों की संख्या में कबाइली घुसपैठिए कत्लेआम मचाते हुए, बरामुला तक पहुंच चुके थे। जब घुसपैठियों को भारतीय सेना की श्रीनगर एयरपोर्ट पर आने की भनक हुई तो वह तेजी के साथ श्रीनगर की ओर रवाना हो गए।

500 पाकिस्तानियों पर भारी पड़े केवल 55 जवान...

मेजर सोमनाथ अपने 55 जवानों की ब्रिगेड के साथ 500 पाकिस्तानियों पर भारी पड़े थे। वह एक हाथ में बन्दूक थामे दुश्मन की सेना पर गोलियां बरसा रहे थे। उन्होंने और उनकी ब्रिगेड ने 500 पाकिस्तानियों को करीबन 6 घंटे तक रोके रखा, जब तक की भारतीय सेना से अतिरिक्त मदद नहीं आ गई। 
source

इस युद्ध में मेजर सोमनाथ समेत कुमाऊं बटालियन के 4 जवान शहीद हुए थे।मेजर सोमनाथ को मरणोपरांत देश का पहला सर्वोच्च सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें