Breaking

रविवार, 25 सितंबर 2016

इस मज़बूरी की वजह से भारत पर परमाणु हमला नहीं कर सकेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान  हमेशा से भारत पर परमाणु हमला करके तबाही मचाने की धमकी देता आया हैं लेकिन पाकिस्तान की ये सोच बेहद ही बचकानी हैं.हो सकता हैं पाकिस्तान परमाणु हथियार को खेलने की चीज समझता हो लेकिन सच्चाई ये हैं की पाकिस्तान चाहकर भी भारत पर परमाणु हमला नहीं कर सकता हैं.

पाकिस्तान की बाबर मिसाइल
विशेषज्ञों का दावा है कि कोई भी देश जैसे ही परमाणु हमले की तैयारी करेगा, सैटेलाइट से दुनिया को पता चल जाएगा। यही वजह है अमेरिका के बाद किसी भी देश ने ऐसा करने की हिम्मत नहीं की। उस समय सैटेलाइट इतना मजबूत नहीं था। साथ ही दुनिया के अधिकतर देश एक-दूसरे से लड़ रहे थे। अब ऐसी स्थिति नहीं है। जैसे ही कोई देश परमाणु हमले की तैयारी करेगा, अन्य देश विरोध में सक्रिय हो जाएंगे।

हिंदी अखबार दैनिक जागरण से बातचीत में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) जेबीएस यादव ने कहा कि किसी भी देश में परमाणु हथियार तैयार नहीं रहता है। उसे तैयार करना पड़ता है। कहीं पर वायर, कहीं पर बॉडी तो कहीं पर अन्य सामान रखे जाते हैं। सभी जगहों से सामान जुटाकर उसे तैयार किया जाता है। पूरे 44 स्टेप के बाद ही परमाणु हमला किया जा सकता है। अधिक से अधिक 20 स्टेप छिपा सकते हैं। इससे अधिक छिपाना मुश्किल होगा। जैसे ही आगे की तैयारी शुरू होगी सैटेलाइट पकड़ लेगा। पकड़ में आते ही दुनिया के देश सक्रिय हो जाएंगे।

और जहां तक पाकिस्तान द्वारा भारत पर परमाणु बम से हमला करने का सवाल है तो यह ऐसा सोच भी नहीं सकता। यदि वह चला भी दे, तो देश का एक शहर बर्बाद हो सकता है लेकिन जवाब में जैसे ही भारत की ओर से हमला किया गया, फिर पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से ही मिट जाएगा।


loading...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें