संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापित करने के अभियानों के दौरान शांति रक्षकों द्वारा की जाने वाली यौन उत्पीड़न की घटनाओं में पीड़ितों की मदद के लिए बनी निधि को भारत ने एक लाख डॉलर (करीब 67 लाख रुपये) की मदद दी है। निधि को आर्थिक सहायता देने वाला भारत पहला देश है।
मध्य अफ्रीकी देशों में तैनात शांति रक्षकों पर अभियान के दौरान यौन उत्पीड़न के सर्वाधिक आरोप लगे हैं। 2016 में अभी तक यौन उत्पीड़न की 44 शिकायतें संयुक्त राष्ट्र को प्राप्त हुईं हैं लेकिन इनमें से एक में भी भारतीय जवानों की संलिप्तता नहीं पाई गई।
जबकि वर्ष 2015 में यौन उत्पीड़न की 69 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, उनमें भी किसी भारतीय जवान से संबंधित कोई शिकायत नहीं थी। उल्लेखनीय है कि शांति अभियानों के लिए भारत सर्वाधिक सुरक्षा बल मुहैया कराने वाले देशों में शामिल है। इस समय वह सुरक्षा बल उपलब्ध कराने वाला दूसरे नंबर का देश है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें