
नई दिल्ली: मुसलमानों की आबादी भारत के कुल आबादी का 14.23% है, वहीं भिखारियों की संख्या में उनका प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक है।भारत सरकार के अनुसार, देश में 3.7 लाख भिखारी हैं। इनमें से लगभग 25% मुसलमान हैं।
2011 की जनगणना के अनुसार `अकार्यशील` के रूप में 72.89 करोड़ व्यक्तियों को वर्गीकृत किया गया हैं ,इनमे से 3.7 लाख भिखारी हैं।2011 की जनगणना के अनुसार, 'अकार्यशील `वे लोग हैं, जो किसी भी आर्थिक गतिविधि (भुगतान या बिना भुगतान) में, घरेलू कर्तव्यों या खेती में भागीदार नहीं हैं।
2001 की जनगणना में, 6.3 लाख व्यक्तियों को भिखारी के रूप में वर्गीकृत किया गया। 2011 और 2001 के बीच 41 प्रतिशत अंक का अंतर है।
2011 की जनगणना कुल सूचीबद्ध 3.7 लाख भिखारियों में लगभग एक चौथाई - 92,760 मुस्लिम हैं इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, हिंदू, जो कुल आबादी का 79.8% है , भिखारी के रूप में 2.68 लाख व्यक्ति हिन्दू हैं (भारत के कुल भिखारी की आबादी का 72.22%)।
ईसाई - कुल जनसंख्या का 2.3% हैं जबकि भिखारी में ईसाईयों की आबादी 0.88% (3,303 व्यक्ति) है। इस तरह बाकी धर्मो में बौद्ध (0.52%), सिख (0.45%), जैन (0.06%) और अन्य (0.30%) इस समय भारत की सड़को पर भीख मांग रहे हैं!
loading...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें